दरके गांव को देख भविष्य को लेकर चिंतित ईड़ा-बधांणी के ग्रामीण

कर्णप्रयाग : चमोली के ईडा-बधाणी गांव की सुरक्षा के लिये ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग उठाई है। ग्रामीणों ने मंगलवार को मामले में जिलाधिकारी हिमांशु खुराना को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
कर्णप्रयाग के पूर्व पालिका अध्यक्ष सुभाष गैरोला और ललित पंवार ने बताया कि गांव के निचले हिस्से में हो रहे भूस्खलन से गांव की नाप भूमि के साथ ही 100 परिवारों के आवासीय भवन खतरे की जद में आ गये हैं। ऐसे में अब दरके गांव को देख ग्रामीणों को अपने भविष्य की चिंता सताने लगी है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव कर्णप्रयाग नगर क्षेत्र का ग्रामीण मोहल्ला है। यदि यहां प्राकृतिक पेयजल स्रोत के पानी की निकासी के पुख्ता इंतजाम करने के साथ ही भूस्खलन जोन का ट्रीटमेंट किया जाता है। तो स्थिति को सुधारा जा सकता है। इस मौके पर आनंद सिंह गुसांई, अमित गुसांई, जयकृत सिंह, हुकुम सिंह आदि मौजूद थे।
1 Comments
Great effort by grameen people
Apne gaon ko bachane kya pyara effort kiya hai
Dil khush kr diya app logon ne
Aur dhanyavaad poorv adhyaksh karnprayag shubhash gairola ji ka jinhone apne adhyaksh ke karyakal ke baad bhi etna axaa kaam kiya aur karte bhi rahenge .. ap bahut great ho sir ji … I solute you sir ji …. Poore uttarakhand ko chamoli jille ko appe garv hai sir ji…
Aur sarkaar se agrah hai ki jald se jald is kary ko poorn kare kyon ki gaun waloon ke ghar khet sab khatare main hai
…….
…….
Aur ant main dhanyavaad appp news walon ka page walon ka jinhone is news ko jag jahirr kiya
…
I solute you sir ji