पीपीआईडीका प्रचार अभियान बद्रीनाथ विधान सभा पकड़ने लगा जोर

चमोली: पीपल्स पार्टी ऑफ इण्डिया डेमोक्रेटिक का प्रचार अभियान बद्रीनाथ विधान सभा जोर पकड़ने लगा है। पार्टी कार्यकर्ता इन दिनों विधानसभा के गांवों में भ्रमण कर ग्रामीणों को पार्टी का दृष्टिकोण व नीतियां समझा कर संगठन को मजबूत करनेे में जुटेेे हुए हैं। शनिवार को पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने देवर, घिंघराण, कुजाऊँ, मैकोट, तिफोरी गाँव मे भम्रण कर ग्रामीणों से मुलाकात की।
पीपीआईडी के जिलाधक्ष पुष्कर बस वालों ने कहां की उत्तराखंड की कांग्रेस व भाजपा सरकार ने संवैधानिक अधिकारों को एक एक कर समाप्त किया। ऐसी नीतियां बनाई गयी मूलनिवासियों को सरकारी सेवाओं से दूर किया गया। इन 21वर्षों में जातिगत उत्पीड़न, मारपीट, हत्या, बलात्कार जैसी घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है। आम जनता के साथ ही नहीं जनप्रतिनिधियों के साथ भी जातिगत उत्पीड़न शोषण की घटनाएं हो रही है। इन दोनों सरकारों ने मातृशक्ति के जीवन को भी गांव गली घर घर शराब की दुकानें ठेके मोबाइल वैन के माध्यम से घर घर शराब पहुँचा कर पारिवारिक अर्थब्यवस्था को तहस नहस कर दिया है। कांग्रेस पार्टी ने भी जनता के साथ धोखा किया है। 2012 के चुनाव में कांग्रेस के मंत्री आपसी कलह के शिकार हुये नौ मंत्री विधायक भाजपा की गोद मे बैठ गये। जो जनता का विश्वास खो चुके हैं। भाजपा की जन विरोधी नीतियों के कारण कर्मचारियों की पेंशन समाप्त किया गया। युवाओं के रोजगार के अवसर समाप्त किये गए। उपनल संविदा के माध्यम युवाओं शोषण जारी शिक्षा की दोहरी नीति अपना कर गरीब जनता को लाचार मजबूर किया गया है संविधान की शपथ लेकर संविधान को ही खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। संविधान की प्रस्तावना में जो लोककल्याणकारी राज्य की अवधारणा को ही खत्म करने का प्रयास जारी है। ऐसे में राज्य के विकास के लिए पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक की ओर से राज्य में बेहतर राजनीतिक विकल्प देने का प्रयास किया जा रहा है।