छात्राओं को पुलिस महिला हेल्प लाइन ने दी महिला सुरक्षा कानूनों की जानकरी

चमोली : पुलिस महिला हेल्प लाइन ने मंगलवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर में जागरुकता गोष्ठी आयोजित कर छात्राओं को महिला सुरक्षा कानूनों के विषय में विस्तृत जानकारी दी। गोष्ठी में महिला हेल्प लाइन प्रभारी मीता गुसांई द्वारा राजकीय बालिका इन्टर कालेज गोपेश्वर की छात्राओं को महिला सुरक्षा, महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों, गौरा शक्ति ऐप, साइबर अपराध, महिला हेल्पलाइन, डायल 112 के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को साइबर क्राइम को लेकर सजग रहने की बात कही। इस दौरान पुलिस अधिकरियों की ओर से छात्राओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित तरीके से उपयोग के विषय में भी जानकारी दी गई। इस मौके पर महिला कांस्टेबल अनीता व पिंकी आदि मौजूद थे।