औली सड़क पर बर्फ सैलानियों की बढ़ा रही मुश्किल

चमोली : नये साल के स्वागत के जश्न के लिए औली में सैलानियों का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। दो दिनों से मौसम के करवट बदलने के बाद औली में बर्फवारी हो रही है। इस बर्फवारी से सैलानियों की मुश्किले भी बढ़ने लगी है। औली जोशीमठ मोटर मार्ग पर बर्फवारी के बाद अब फिसलन बढ़ने से जगह-जगह वाहन फंसने लगे है। जिससे जाम की स्थिति बनी हुई है। हालांकि प्रशासन की ओर से यँहा नमक का छिड़काव कर सड़क को सुचारु करने का प्रयास कर रहा है।
नये साल के जश्न के लिए औली में हर वर्ष हजारों की संख्या में सैलानी पहुंचते है। कोरोना काल के चलते पिछली बार सैलानियों की संख्या कुछ कम रही लेकिन इस बार अभी से हिमक्रीड़ा स्थली औली में सैलानियों का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। सैलानी बर्फवारी के बीच ठंड का लुफ्त उठा रहे है। लेकिन इस बर्फवारी ने सैलानियों की मुश्किले भी बढ़ा दी है। सड़क मार्ग पर बर्फ के उपर पाला गिरने से फिसलन की स्थिति बनी हुई है। जिससे कई स्थानों पर सैनालियों के वाहन भी फंस रहे है। जिससे दुर्घटनाओं की भी आशंका बनी हुई है।
इधर, एसडीएम जोशीमठ कुसुम जोशी का कहना है कि लोनिवि को इस संबंध में निर्देश दे दिए गये हैं। जल्द ही सड़क से बर्फ हटाने के लिए जेसीबी की व्यवस्था की जायेगी। वंही बर्फ पर नमक का छिड़काव कर वाहनों की आवाजाही सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है।