गढवाल सांसद ने हल्दापानी भूस्खलन जोन का किया स्थलीय निरीक्षण, प्रभावितों को स्थाई समाधान का दिलाया भरोसा

गोपेश्वर : पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद तीरथ सिह रावत शनिवार को गोपेश्वर के हल्दापानी भूस्खलन जोन का स्थलीय निरीक्षण कर आपदा प्रभावितों की समस्याएं सुनी। उन्होंने यहां प्रभावितों शीघ्र भूस्खलन जोन के सुधारीकरण करवाने का भरोसा दिलाया है।
गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत अपने निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के तहत शनिवार को गोपेश्वर पहुंचे। जहां उन्होंने नगर के निचले हिस्से में स्थित हल्दापानी मोहल्ले में हो रहे भूस्खलन का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से बातचीत करते हुए उन्हें भूस्खलन जोन के स्थाई समाधान करने का भरोसा दिलाया है। ताकि यहां निवास करने वाले परिवारों को आने वाले समय में किसी प्रकार की समस्या से जुझना न पडे़। इसके बाद सांसद ने छिनका, बोला, मायापुर, पीपलकोटी के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। पीपलकोटी में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर उचित समाधान के निर्देश दिए जायेंगे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रघुबीर सिह बिष्ट, विधायक महेंद्र भट्ट, मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी, राजेन्द्र हटवाल, युवा मोर्चा जिला उपाध्याय दीपक भट्ट, जेष्ट प्रमुख पंकज हटवाल अयोध्या हटवाल, अतुल शाह, अनुजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भूपाल राम टमटा, विजय सती आदि मौजूद थे।