आम लोगों को अब 9 विभागों की 75 सेवाएं मिल सकेंगी ऑन लाइन

- सरकार ने शुरु की अपणि सरकार एवं उन्नति पोर्टल सेवा
गोपेश्वर : मुख्यमंत्री की ओर से देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में अपणि सरकार एवं उन्नति पोर्टल के शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि पोर्टल के माध्यम से पूरी तरह फेसलेस, कैशलेस एवं पेपरलेस सेवाएं आम लोगों को सुगमता से मिल सकेंगी। पोर्टल पर 9 विभागों की 75 सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हो गई है। भविष्य में पोर्टल पर अन्य सुविधाओं को भी जोड़ा जाएगा। बदरीनाथ विधायक महेन्द्र प्रसाद भट्ट ने कहा पोर्टल सीमांत जनपद के लिए बहुत ही लाभकारी सिद्व होगा।
- पोर्टल पर ये मिल सकेंगी सुविधाएं–
बता दें कि सरकार की ओर से शुरु किये गये पोर्टल पर आम लोग चरित्र, जाति, आय, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीकरण, वृद्वावस्था, विधवा, दिव्यांग पेंशन आदि सुविधाएं उपलब्ध होगी। पोर्टल पर प्रत्येक नागरिक का अपना डैशबोर्ड होगा, जिसके माध्यम से नागरिक सेवाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे। साथ ही आवेदन की स्थिति भी जान सकेंगे व प्रमाण-पत्र को प्राप्त कर सकेंगे। प्रमाण-पत्र की प्रमाणिकता को पोर्टल के माध्यम से सत्यापित किया जा सकेगा तथा सभी प्रमाण-पत्रों को डिजिलॉकर में संगृहित करने के सुविधा भी आम लोगों को मिल सकेगी।