बॉलीवुड अदाकारा उर्वशी पहुंची जोशीमठ किए भगवान नरसिंह के दर्शन

जोशीमठ: फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला बृहस्पतिवार को शारदीय नवरात्र के पहले दिन जोशीमठ नृसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंची। उर्वशी अपने परिजनों के साथ जोशीमठ पहुंची थी। वह जोशीमठ बाजार में भी घूमी और अपने परिचितों के घर चाय पर भी गई। वे सुबह करीब दस बजे नृसिंह मंदिर पहुंचे। मंदिर में करीब आधा घंटे तक रही। वह अपने परिजनों के साथ यहां पहुंची थी। वे बुधवार को देर शाम जोशीमठ पहुंचे थे। बृहस्पतिवार को सुबह करीब दस बजे उर्वशी व उसके परिजन नृसिंह मंदिर के दर्शनों को पहुंचे। उन्होंने मंदिर के मंडप में भगवान नृसिंह की पूजा-अर्चना में प्रतिभाग किया। इसके बाद वे कुछ देर तक मंदिर प्रांगण में रहे। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद वह अपने परिजनों संग नगर में ही अपने परिचितों के यहां गई। उर्वशी बदरीनाथ धाम के दर्शनों को भी जा सकती है।