चमोली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला

- नैतिकता के आधार पर पंजाब सरकार देना चाहिये इस्तीफा : बोले भाजपा जिलाध्यक्ष
चमोली : भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर आक्रोश व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को चमोली जिले के विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन कर पंजाब सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से पंजाब सरकार को बर्खास्त करने की भी मांग उठाई है।
पार्टी जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट ने कहा कि लोकतंत्र के लिए यह बड़ा खतरा है कि चुनी हुई सरकार व सरकार के प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था नहीं कर सकते हैं। तो ऐसी सरकारों से जनता की सुरक्षा की अपेक्षा कैसे की जा सकती है। कहा कि जहां एक ओर चंद किलोमीटर पर पाकिस्तान बॉर्डर है। वही पंजाब की कांग्रेस सरकार असंवेदनशील होकर देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोताही बरत कर अपनी नाकामी को उजागर किया है। ऐसे में पंजाब सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिये। बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि ऐसी घटनाओं की हम घोर निंदा करते हैं और जवाबदेही कांग्रेस पार्टी की सरकार की बनती है। पंजाब सरकार को इस प्रकार की कोताही बरतने के कारणों का जवाब जनता अवश्य देगी।
इस मौके पर जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष गजेंद्र रावत, दशोली मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह बर्तवाल, जिला महामंत्री नवल भट्ट, जिला मंत्री भागीरथी कुंजवाल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष दीपक भट्ट, संजय कुमार, अमित, कला पाठक, महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रियंका बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र सेमवाल, सांसद प्रतिनिधि हर्षवर्धन मैथानी, मंडल अध्यक्ष पीपलकोटी नगर राजेंद्र हटवाल, विधायक प्रतिनिधि ईश्वर सिंह झिंक्वाण, जिला उपाध्यक्ष गजपाल सिंह बर्तवाल, जूला देवी, डॉ एचपी ममगांई, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।