बदरीनाथ विधायक ने जन संपर्क अभियान किया शुरु, देवस्थान और विशाल में किया जन संपर्क

पोखरी : विधानसभा चुनाव को लेकर बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने जन सम्पर्क अभियान का आगाज कर दिया है। सोमवार को विधायक ने पोखरी ब्लॉक के देवस्थान और विशाल गांव में जन सम्पर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।
देवस्थान जन सम्पर्क अभियान के दौरान उन्होंने गांव के देवदार वृ़क्ष के समीप सौंदर्यीकरण के लिये डेढ लाख की योजना का शिलान्यास किया। वहीं नव दुर्गा मन्दिर में 3 लाख की लागत से बने रेन सल्टर का उद्घाटन किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने कहा नगर पंचायत पोखरी में भाजपा के कार्यकाल में तेजी से विकास हुआ है। जिसे देख लोगों में उत्साह बना हुआ है।
विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि उन्होंने ब्लॉक के अधिक से अधिक गांवों को सड़क मार्ग जोड़ने का कार्य किया है। वहीं गांवों में बिजली, पानी व पैदल रास्तों को दुरुस्त करने तथा स्कूलों को कम्प्यूटर शिक्षा से जोड़ने का कार्य किया। जबकि कांग्रेस कार्यकाल में काम नहीं होते थे। केन्द्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं से लोगों के जीवन में परिवर्तन हुआ है। कांग्रेस पर वंशवाद का आरोप लगाते हुए विकास के लिये भाजपा का समर्थन करने का आह्वान किया।
इस मौके पर वत्सला सती, रंजना रावत, माहेश्वरी देवी नगर मंडल अध्यक्ष जीतेंद्र सती, भरत चौधरी, लक्ष्मी नेगी, अनुसूया राणा, भाजपा महामंत्री नारायण सिंह नेगी आदि मौजूद थे।