अनिल राणा बने देवभूमि पत्रकार यूनियन का जिलाध्यक्ष

गौचर (प्रदीप लखेड़ा) : देवभूमि पत्रकार यूनियन की ओर से गौचर में रविवार को बैठक आयोजित की गई। इस दौरान यहां यूनियन की नई जिला व नगर कार्यकारणी का चयन किया गया। जिसमें अनिल राणा को जिलाध्यक्ष और सोनिया मिश्रा को नगर अध्यक्ष चुना गया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष एलपी लखेड़ा को जिला संरक्षक और अरुण मिश्रा को नगर संरक्षक का दायित्व सौंपा गया। सर्वमत से जिला कार्यकारिणी के लिए खुशाल सिंह असवाल उपाध्यक्ष, दिग्पाल सिंह गुसाईं सचिव और देवेंद्र गुसाई कोषाध्यक्ष चुनें गये। नगर कार्यकारिणी में प्रदीप चौहान , प्रदीप लखेड़ा शामिल किये गये।